उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: प्रशिक्षण के दौरान चोट लगने से मेजर उत्कर्ष की गई जान

Kajal Dubey
14 July 2022 9:21 AM GMT
उत्तर-प्रदेश: प्रशिक्षण के दौरान चोट लगने से मेजर उत्कर्ष की गई जान
x
पढ़े पूरी खबर
मलपुरा। अकोला ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला कारे के रहने वाले मेजर उत्कर्ष चाहर की दिल्ली में प्रशिक्षण के दौरान लगी चोट के कारण जान चली गई। घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं।
परिजन ने बताया कि नगला कारे निवासी मूलचंद चाहर के पुत्र उत्कर्ष चाहर की नियुक्ति दो साल पहले 18 पंजाब बटालियन में बतौर मेजर पद पर हुई थी। इन दिनों वे दिल्ली में सैन्य प्रशिक्षण पर थे। वहीं उनके सिर पर चोट लग गई थी। शादी 1 साल पहले सेना में कैप्टन ऐश्वर्या के साथ हुई थी। मेजर उत्कर्ष चाहर का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम करीब 5 बजे उनके निवास राम रघु रेजिडेंसी कोलक्खा पर पहुंचा। जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भारत मां के जयकारे के साथ सपूत को अंतिम विदाई दी। उत्कर्ष अकेले भाई थे, उनकी दो बहने हैं।
Next Story