उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: Mirzapur police का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय खरवार गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 Oct 2026 4:49 PM IST
उत्तर प्रदेश: Mirzapur police का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय खरवार गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार
x
मिर्ज़ापुर। यूपी की मिर्ज़ापुर पुलिस ने सड़क और रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द डेरा डालकर रहने वाले अंतरराज्यीय खरवार गैंग का खुलासा करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 65 लाख रूपये के चोरी के आभूषण (सफेद व पीली धातु) बरामद किया गया है। मिर्ज़ापुर पुलिस को यह सफलता थाना कोतवाली कटरा तथा एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मिली है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया से मुखातिब होते हुए जानकारी दी कि पूर्व में जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई चोरी की घटनाओं को पुलिस टीम गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की दिशा में लगा हुईं थी।
पूर्व में लालगंज बेलन बरौधा, आमघाट, रेलवे स्टेशन के समीप हुई चोरी की घटनाएं चुनौती पूर्ण रहीं। पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान कुछ लोग फरार हुए थे जिनकी पहचान और धर-पकड़ के लिए टीम लगी हुई थीं तो पता चला कि सभी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक कोतवाली कटरा क्षेत्र में रोडवेज के समीप रेलवे कालोनी के पीछे से सर्राफा की दुकान में सेंध लगाकर चोरी हुई थी, इस मामले में 23 अगस्त को दुकानदार रोहित कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय श्रीप्रकाश विश्वकर्मा निवासी चिनियहवा इनारा डकीनगंज द्वारा अज्ञात के विरूद्ध दुकान में रात के समय आभूषण चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण व चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कटरा को निर्देश दिये गये थे।
इनकी हुई है गिरफ्तारी
25 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक, इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 8 लोगों क्रमशः
गौतम खरवार 40 वर्ष पुत्र टेंगारी खरवार निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार, प्रेम मांझी 30 वर्ष पुत्र जुगुल मांझी निवासी विन्ध्येवश्वरी धाम अपावनपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार, प्रेम खरवार 20 वर्ष पुत्र शिवबचन खरवार निवासी सिरकी चक थाना सन्देश जनपद भोजपुर बिहार, राजकुमार खरवार 32 वर्ष पुत्र मंटू खरवार निवासी बराही विदेशी गोला थाना अकोढ़ी कोला जिला रोहतास बिहार, चैम्पियन कुमार 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय उपेन्द्र खरवार निवासी मनीनगर थाना डिहरी अनसोल जिला रोहतास बिहार, बीरेन्द्र कुमार 30 वर्ष पुत्र संजय खरवार निवासी बराड़ी विदेशी टोला थाना अकोढ़ी गोला जनपद रोहतास (बिहार), विकास कुमार 33 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कैलाश खरवार निवासी कन्डाडीह टोला थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास (बिहार), आनन्द कुमार खरवार 25 वर्ष पुत्र मन्टू खरवार निवासी बराढ़ी थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। जिनके क़ब्ज़े से चोरी की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रूपये का आभूषण (सफेद व पीली धातू) व चोरी में प्रयोग उपकरण (पेचकस, प्लास, रम्भा, हथौड़ा व छेनी) बरामद किया गया है। सभी के विरूद्ध थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
संगठित गिरोह, यूपी का पूर्वांचल बना था ठिकाना
गिरफ्तार चोरों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह है, जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों सोनभद्र, भदोही, प्रयागराज आदि के रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डों के आस-पास डेरा लगाकर रूकते है तथा उस क्षेत्र में शहद अथवा खिलौना बेचने के नाम पर दिन में रेकी करके घरो एवं सर्राफा की दुकानों को टारगेट करते हैं, फिर रात के अंधेरे में घरों व दुकानों में चोरी से घुस कर गहने, आभूषण, कीमती सामान व नगदी आदि की चोरी करते है। चोरी किये गहनों, आभूषणों को बेचकर प्राप्त धन को आपस में बांट लेते है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि यह लोग रेलवे स्टेशन के आस-पास खानाबदोश की तिरपाल, मच्छरदानी लगाकर रहते हैं। हाथों पर टैटू बने हुए थे, चोरी की बढती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पता लगाया गया तो इनका एक गैंग था। कद-काठी, इत्यादि के जरिए पहचान की गई तो यह प्रकाश में आएं हैं।
हाईकोर्ट के जज के घर हुईं चोरी के बाद गैंग चढ़ा हत्थे
जिगना थाना क्षेत्र के रहने वाले एक जज के घर पिछले दिनों हुईं चोरी की घटना के खुलासे के बाद सुराग लगना शुरू हुआ था। पुलिस टीम बराबर इनपर नज़र रखते हुए सुराग तलाश रहीं थी जैसे ही चोर पकड़े गए तो खुद-ब-खुद चोरी का खुलासा होता गया है, जिसे जानकर पुलिस टीम भी हैरत में पड़ गई। पुलिस टीम के मुताबिक पकड़े गए चोरों के खिलाफ कटरा कोतवाली, मड़िहान, लालगंज, राजगढ़, जिगना तथा संतनगर थाना क्षेत्रों में की मामले दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story