- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: केरल के...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का जश्न मनाने का समय
Kajal Dubey
24 Jun 2022 4:57 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार को उद्यमी अजय गुप्ता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजग की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को प्रेरणादायक शख्सियत बताया। उन्होंने कहा द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का जश्न मनाने का समय है। क्योंकि आने वाले समय में झोपड़ी में पैदा होने वाली बच्ची भारत की राष्ट्रपति बनेगी। देश के आदिवासी समाज की सक्षम महिला हैं द्रोपदी मुर्मू।
उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा फैसला है जिसका जश्न सभी को मनाना चाहिए। उनकी सेवा का लंबा रिकॉर्ड हैं। वो टीचर रही हैं। विधायक, मिनिस्टर रही हैं। झोपड़ी में पैदा होने वाली एक बच्ची जुलाई महीने में भारत की राष्ट्रपति होंगी।
केरल के राज्यपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान हमारी आत्मा से है। इंसान के अंदर संभावनाएं अनंत हैं। द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे को अऩुवादित करना है।
अग्निपथ योजना पर कुछ लोगों के कथित विरोध को लेकर आरिफ मोहम्मद ने कहा कि हर किसी को लोकतंत्र में अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है। फैसले हिंसा के माध्यम से नहीं होंगे। उन लोगों को खुद अहसास नहीं है।
खान ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था कायम करना सरकार का कार्य है और हर सरकार का फर्ज है कि शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए।
रटौल के आम के मुरीद हैं आरिफ मोहम्मद खान
केरल के गर्वनर मेरठ-बागपत में होने वाले रटौल आम के भी मुरीद नजर आए। आरिफ मोहम्मद ने कहा कि रटौल की खुशबू और यहां के लोगों का प्यार उन्हें खींच लाता है। ये मैंगो बेल्ट है और उन्होंने भी पांच साल पहले रटौल के 14 पेड़ लगाए थे।
Next Story