उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: कावंडियाो को डंपर ने रौंदे, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

AJAY
23 July 2022 10:55 AM GMT
उत्तर-प्रदेश: कावंडियाो को डंपर ने रौंदे, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर
x
पढ़े पूरी खबर
हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कांवड़ियों के जत्थे को डंपर ने पीछे से टक्कर मारी। ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के कांवड़ियां हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में छह कांवड़ियों की मौत हो गई। एक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दर्दनाक हादसे की सूचना पर एडीजी जोन राजीव कृष्ण देर रात ही मौके पर पहुंचे। बवाल की आशंका के चलते अलीगढ़ हाईवे पर फोर्स लगाया गया।
घटना रात करीब सवा दो बजे की है। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि ग्वालियर से करीब 42 कावंड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर चला था। सादाबाद क्षेत्र में डंपर ने पीछे से सात कावंड़ियों को टक्कर मारी। पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो को इलाज के लिए भेजा गया था। जिसमें से एक और ने दम तोड़ दिया। सादाबाद पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान रमेश पाल, नरेश, मनोज, विलास, जबर सिंह व रणवीर सिंह के रूप में हुई है। अभिषेक का इलाज चल रहा है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta