- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : बेकाबू...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : बेकाबू डंपर के चपेट में आये कांवड़िये, 6 की मौत
Admin2
23 July 2022 5:15 AM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : यूपी के हाथरस के पास एक बेकाबू डंपर ने कांवड़ियों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में 6 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई है। कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे थे। घटना में 2 लोग गम्भीर रूप से घायल थे। बताया जा रहा है कि 5 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। एक घायल का आगरा में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे।
हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के हाथरस-आगरा मार्ग पर बढ़ार चौराहे के पास यह दुर्घटना हुई। शुक्रवार और शनिवार की रात करीब ढाई बजे एक बेकाबू तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ियों के जत्थे को रौंद दिया। इस हादसे में 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सबसे पहले नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से भी एक की मौत हो गई।
source-hindustan
Next Story