- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : 130...
उत्तर प्रदेश : 130 देशों के स्टार्टअप के बीच प्रतिभा दिखाएगा कानपुर का स्टार्टअप

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दुनिया के 130 देशों के स्टार्टअप के बीच आईआईटी कानपुर का स्टार्टअप इम्ब्राइट इंफोटेक भी प्रतिभा दिखाएगा। टोरंटो बिजनेस डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में दुनियाभर के टॉप 793 इनवेस्टर के समक्ष ये स्टार्टअप्स प्रजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे। इन स्टार्टअप्स के समक्ष एक ग्लोबल मार्केट प्राप्त करने का मौका रहेगा। कोलीसन हेडक्वार्टर की ओर से हर वर्ष टोरंटो में स्टार्टअप मेला लगाया जाता है जिसमें दुनियाभर के स्टार्टअप आवेदन करते हैं।
इनोवेटिव आइडिया और समाज में बड़ा बदलाव लाने वाले स्टार्टअप्स को प्रजेंटेशन देने के लिए चयनित किया जाता है। इस बार वर्ष 2022 में आईआईटी के स्टार्टअप को भी मौका मिला है। इस मेले में 35 हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न स्टार्टअप्स के बारे में जानकारी प्राप्त की। आईआईटी का स्टार्टअप इम्ब्राइट इंफोटेक लोगों की समस्या के आधार पर सिस्टम तैयार करता है। यह इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीक पर काम करता है। आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक व स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने टीम को बधाई दी है।