उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : मानक विहीन सड़क निर्माण की हो जांच, स्थानीय लोगों ने की मांग

Admin2
19 Jun 2022 12:21 PM GMT
उत्तर प्रदेश : मानक विहीन सड़क निर्माण की हो जांच, स्थानीय लोगों ने की मांग
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रदेश सरकार में जहां पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का दावा करती है। वहीं जिसकी बानगी शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों तक निर्माण कार्यो में देखा जा रहा। विकास खण्ड पचपेड़वा के जैतापुर मार्ग का निर्माण कई बार स्थानीय लोगों ने होना बताया। मरम्मत कार्य पूर्ण हुए एक वर्ष भी नहीं बीता और सड़क उजड़ने लगी और सड़क पर बड़े-बडे़ गड्ढे हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारी प्रथा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश लगता दिखाई नहीं दे रहा है। अधिकारियो से लेकर जनप्रतिनिधि और ठेकेदार की ओर से मानक और गुणवत्ता को ताक पर रख कार्य करवाया जा रहा है। मानक विहीन निर्माण होने से राहगीरों को आए दिन चोटिल होना पडता है। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक आए दिन गड्ढे में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य की जांच कराते हुए दोबारा सड़क मरम्मत कराने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।

सोर्स-hindustan

Next Story