उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: मारपीट में घायल मासूम बच्चे की मौत

Bharti Sahu 2
4 Aug 2024 11:02 AM IST
Uttar Pradesh: मारपीट में घायल मासूम बच्चे की मौत
x
Uttar Pradesh: विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मझवा बनकट गांव में बीते 18 जुलाई को पड़ोसी रिश्तेदारों में जमीनी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें निजाम की पत्नी व उसके एक माह के बच्चे उज्जैद को भी चोट लगी थी। एक माह के बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा था। शनिवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशेश्वरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना पुरानी है, जिसमें महिला व उसका मासूम बेटा घायल हो गए थे। एक माह के नवजात की मौत होने के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना के समय ही आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बच्चे की मौत पर विवेचना के दौरान धारा बढ़ाया जाएगा।
Next Story