उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: धारदार हथियार के हमले से घायल की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, एक गिरफ्तार

Kajal Dubey
30 Jun 2022 1:30 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: धारदार हथियार के हमले से घायल की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, एक गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी वारदात
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के गांव हजरतपुर में एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर लाठी-डंडे व टकोरे के हमले से घायल ग्रामीण की सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शव आते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी किसान भारत सिंह(60) के पड़ोसी त्रिलोक सिंह व अन्य ने शराब के नशे में उनके घर में घुसकर एक सप्ताह पूर्व गाली-गलौज किया था। विरोध करने पर भारत सिंह व उनके पुत्र चंद्रशेखर, पुत्री रूबी पर लाठी-डंडे व टकोरे से हमला कर दिया था। इसमें तीनों घायल हो गए थे।
गंभीर घायल भारत सिंह को सैफई स्थित मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान भारत सिंह की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम उनका शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में त्रिलोक सिंह व रणवीर सिंह के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने आरोपी त्रिलोक सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भारत सिंह के एक पुत्र चंद्रशेखर और 5 पुत्रियां हैं। इसमें चार की शादी हो चुकी है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा और बढ़ाई जाएगी। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story