- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : माल...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : माल दिलाने के नाम पर जालसाजों ने हड़पे व्यापारी से 10 लाख
Admin2
16 July 2022 2:12 PM GMT

x
लखनऊ
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लखनऊ, माल दिलाने के नाम पर जालसाजों ने कपड़ा व्यवसायी से 10 लाख रुपये हड़प लिए। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।इन्दिरानगर तकरोही के आस्था विहार कॉलोनी निवासी सुमन सिंह कपड़े का व्यवसाय करते हैं। सुमन के मुताबिक वर्ष 2018 में जान पहान रामपुर के स्वार नरपत नगर निवासी फैजान अहमद और नियाज अहमद से हुई। जो कि खुद को कपड़ों का थोक विक्रेता बताते थे। व्यापार बढ़ाने के लिए उन्होंने आरोपितों से वर्ष 2019 में 50 लाख रुपये का माल दिलाने के लिए कहा। एडवांस के तौर पर सुमन ने 10 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपितों ने माल नहीं भेजा। इंस्पेक्टर इन्दिरानगर रामफल प्रजापति के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
source-hindustan
Next Story