उत्तर प्रदेश

Mirzapur में घर से ड्यूटी करने जा रहे विद्युत कर्मी पर घात लगाए हमलावरों ने धारदार हथियार से बोला हमला, मौत

jantaserishta.com
22 Nov 2026 11:09 AM IST
Mirzapur में घर से ड्यूटी करने जा रहे विद्युत कर्मी पर घात लगाए हमलावरों ने धारदार हथियार से बोला हमला, मौत
x
मिर्जापुर। जनपद में कानून व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। अपराधियों को का़नून व्यवस्था से लेकर बुल्डोजर वाली सरकार का भी जरा खौफ नहीं है। जिले की कानून व्यवस्था को आंख दिखाते हुए दबंगों ने दिनदहाड़े सरेराह रविवार को सुबह
पुरानी रंजिश में खूनी खेल खेला है! जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। धारदार हथियार से हमला कर विद्युत कर्मी 33 वर्षीय अतुल दुबे की हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के बिरसापुर गांव निवासी अतुल दुबे पुत्र
कृपाशंकर दुबे मवैया स्थिति पावर हाउस पर ड्यूटी के लिए निकले थे, कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए हमलावरों ने उन पर प्राणघातक हमला बोल दिया। घटना के पीछे गांव में पट्टीदारों के बीच विवाद का होना बताया गया है। हमले के बाद मरणासन्न अतुल दुबे को मंडलीय अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों के आरोप के मुताबिक, चार लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अतुल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसपी सिटी समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर भी लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। दो दिन पहले कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा में दबंगों ने लाठी डंडे तथा धारदार हथियारों से हमला बोलकर अधिवक्ता को मरणासन्न कर दिया था, जिनकी हालत नाजुक होनी बताई जा रही है। इस घटना के बाद विद्युत कर्मी की हत्या ने जिले में सनसनी फैला दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story