- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश:...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश: मिर्ज़ापुर में महिला अनुदेशक ने दूध मुंहे बच्चे के साथ ट्रेन से कटकर जान दी
jantaserishta.com
28 Nov 2026 4:36 PM IST

x
मीरजापुर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के भांवा गांव की एक महिला अनुदेशक ने पारिवारिक कलह से उबकर ट्रेन से कटकर बच्चे के साथ जान दे दी रेलवे पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त गांव निवासी इंद्रेश सिंह पटेल पुत्र स्वर्गीय राम मूर्ति सिंह विवाह सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के इलाही गांव में प्यारे लाल सिंह की बेटी स्मिता सिंह के साथ सन 2016 में हुआ था। शादी से पहले स्मिता राजकीय कन्या विद्यालय बीजपुर में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थी और पति एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। पिता प्यारेलाल के अनुसार पति द्वारा अनुदेशक का पद छोड़वाने से पत्नी नाराज थी पत्नी के अनुदेशक पद छोड़ने पर पति भी अपना नौकरी छोड़कर घर आ गया और खेती करने लगा।
सन 2022 में नौकरी का पद छोड़ने के बाद स्मिता भावा में रहने लगी जहां उसका मन नहीं लग रहा था नौकरी छूटने के कारण पारिवारिक कलह में रहने लगी। इसी पारिवारिक कलह के चलते कई बार पंचायत भी हुई थी।
पिता प्यारेलाल ने बताया कि 24 नवंबर को वह कर्मा थाने में अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए गई थी। उसके बाद वह अपने घर सोनभद्र इलाही गई थी 27 नवंबर को शाम 7:00 बजे सीसीए पैसेंजर पड़कर लूसा उतरने की बात कह कर अपने मां से आई थी कि मैं भावा जा रही हूं लेकिन लूसा न उतरकर चुनार कैसे पहुंच गई और कैसे वह बेटे के साथ कट गई यह पहेली बना हुआ है।
बेटी के सर से उठा मां का साया
मां स्मिता सिंह के असमय चले जाने से बेटी वान्या 7 वर्ष के सर से मां का साया उठ गया है वान्या भावा स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा है मां की छत्रछाया उठ जाने से वह पथराई हुई आंखों से अपने परिवार के लोगों को देख रही है वही उसकी दादी एवं परिवार के लोगों का बुरा हाल है उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि स्मिता ने ऐसा क्यों किया?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





