- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: पति...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: पति अश्लील तस्वीरें वायरल करने की दे रहा धमकी, निकाह के बाद से ही मिल रहे जख्म
Kajal Dubey
27 Jun 2022 6:09 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्रेमिका के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं अब उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत देते हुए जमालपुर की पीड़ित महिला ने बताया है कि उसका निकाह 2018 में छर्रा के अराइश से हुआ था। उसके कुछ दिन बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। इसके बावजूद वह मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न झेलती रही। लेकिन कुछ दिन बाद उसे घर से निकाल दिया गया। इस दौरान उसे पता चला कि उसके पति का पहले से किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसी के चलते उसका उत्पीड़न हुआ और घर से निकाला गया।
इसके बाद उसकी ओर से मामला न्यायालय में दायर किया गया। जिस पर आरोपी पति ने अदालत से अंतरिम जमानत प्राप्त कर ली। जमानत मिलने के बाद अब उसे आरोपी धमका रहा है। फोन पर तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। इतना ही नहीं आरोपी उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एडिट करके बनाया गया है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आगे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story