उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: मलबे में दबकर पति की मौत, पत्नी गंभीर, सो रहा था परिवार तभी ढह गया मकान का बारजा

Kajal Dubey
21 July 2022 10:30 AM GMT
उत्तर-प्रदेश: मलबे में दबकर पति की मौत, पत्नी गंभीर, सो रहा था परिवार तभी ढह गया मकान का बारजा
x
पढ़े पूरी वारदात
प्रयागराज। हल्की बरसात में ही जर्जर मकान का बारजा ढहने से जानलेवा हादसा हो गया। हंडिया क्षेत्र के ढोकरी गांव में गुरुवार भोर में बारजा ढहने पर मलबे में दबने से एक किसान की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बारजा ढहने का पता चलने पर पहुंचे ग्रामीण मलबा हटाकर घायल पति-पत्नी को फौरन स्थानीय अस्पताल ले गए थे। वहां से रेफर करने पर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने पति को मृत बताया। पत्नी का इलाज किया गया।
कुछ दूर पर सोए चार बच्चे बाल-बाल बचे अनहोनी में
बुधवार रात बरसात के बीच ढोकरी गांव निवासी अजय विक्रम सिंह पत्नी के साथ एक कमरे में सोए थे। गुरुवार भोर में उनके मकान का कमजोर हो चुका बारजा ढह गया। उसका मलबा अजय के सिर पर गिरा। पास सो रही पत्नी सुनीता भी मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि बच्चे साफ बच गए। चीख पुकार मची तो आसपास के लोग जुटे और मलबा हटाकर अजय और सुनीता को हंडिया में अस्पताल ले गए।
वहां से एसआरएन अस्पताल भेजा गया। अजय की हालत खराब थी। सुनीता के साथ अजय को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने तक में अजय की मौत हो गई। खबर गांव पहुंची तो लोग गमगीन हो गए। परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से जहां एक ओर परिवार को गहरा आघात पहुंचा है वहीं मकान को भी नुकसान हुआ है। बरसात में कमजोर मकानों के ढहने की घटनाएं हर साल होती है। इस वर्ष हल्की बरसात में ही यह पहला हादसा हुआ है।
Next Story