- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश: बांदा...
उत्तर प्रदेश: बांदा में पति ने पत्नी के वापस नही आने पर फांसी लगाकर की खुदकुशी

घटना पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवाखास में हुई। इसी गांव का राकेश यादव 30 पुत्र बिंदा यादव बीती रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। मां शन्ति देवी तथा अन्य भाई बहन भी अपने अपने कमरे में सोने चले गए थे। पिता बिंदा यादव दूसरे घर में सोने चला गया था। तभी उसने रात में पुराने घर के रसोई घर की छत में साफी से फंदा बनाकर झूल गया। शुक्रवार को जब वह सुबह नहीं दिखा तो मां शन्ति देवी तथा बहन सविता ने खोजना शुरू किया। कई घन्टे की खोजबीन के बाद रिहायशी मकान से कुछ दूर पर बने पुराने घर में पहुंचे जहां पर आगे का दरवाजा खुला हुआ था। जब रसोई घर के पास पहुंचे तो उसको लटकता हुआ पाया। उन्हे रोता हुआ देखकर अन्य परिजन व पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। पिता बिंदा यादव ने तुरन्त पैलानी पुलिस को जाकर लिखित सूचना दिया। सूचना मिलने पर पैलानी थाना के उपनिरीक्षक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता बिंदा यादव ने बताया कि पत्नी के न आने से मानसिक रूप से परेशान रहता था इस वजह से फांसी लगायी है। मृतक की शादी दो वर्ष पहले मध्यप्रदेश के कौहरी गांव की रामकली से हुई थी। मृतक के कोई लड़का बच्चा नहीं है। मृतक तीन भाइयों तथा एक बहन में से सबसे बड़ा था जो गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। राकेश की मौत की खबर सुनकर पत्नी अपने मायके से वापस आ रही हैं।





