- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: पत्नी के...

x
पढ़े पूरी खबर
लखनऊ। गुड़ंबा पुलिस ने पत्नी से मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एक साल पहले केस दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक हरदोई मल्लावां निवासी फहीम उर्फ गुड्डू को पकड़ा गया है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वह पत्नी की पिटाई कर यौन प्रताड़ना देता था। फहीम की हरकतों से परेशान महिला ने 26 अगस्त 2021 को मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस आरोपी को तलाश रही थी। इस बीच फहीम ने दूसरी महिला से शादी कर ली। उसके साथ वह जानकीपुरम सेक्टर-जे में किराए पर रहने लगा। इंस्पेक्टर के मुताबिक बुधवार सुबह फहीम को बैण्डवाली गली से गिरफ्तार किया गया है।

Kajal Dubey
Next Story