उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : होटल स्वामी पर टावर लगवाने का आरोप, वसूले जाएंगे 45 लाख रुपये

Admin2
28 Jun 2022 5:27 AM GMT
उत्तर प्रदेश : होटल स्वामी पर टावर लगवाने का आरोप, वसूले जाएंगे 45 लाख रुपये
x

जनता से रिश्ता : तालाब की जमीन पर निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगवा दिया गया। एक होटल स्वामी पर टावर लगवाने का आरोप लगा है। टावर कंपनी से प्रतिमाह किराए के रूप में 25 हजार रुपये वसूले जा रहे थे। जानकारी पर नगर पालिका ने टावर कंपनी को 45 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है। तालाब की जमीन से टावर हटवाने को भी कहा है। शहर के नाईपुरा मोहल्ले में तालाब के पास निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगा है।

नगर पालिका के अनुसार वह टावर तालाब की जमीन पर लगा हुआ है। बताते हैं कि बीते 180 महीने से टावर का 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराए के वसूले जा रहे हैं। एक होटल स्वामी पर किराया वसूलने का आरोप है। बीते दिनों अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब की खुदाई करवाने पहुंचे। तालाब की जमीन की नपाई करवाई तो टावर तालाब की जमीन में लगा होने का मामला सामने आया। ईओ ने बताया कि 45 लाख रुपये वसूले जाने के लिए कंपनी को नोटिस भेजा गया है। जल्द ही टावर भी हटवाया जाएगा।

सोर्स-hindustan


Next Story