- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : होटल...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : होटल कर्मचारी पर हत्या का आरोप, जाने पूरा मामला
Admin2
13 Jun 2022 2:17 PM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कैंट के सदर इलाके में रेलवे ट्रैक पर 18 वर्षीय मोहित कुमार वर्मा का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। वह यहां एक होटल में नौकरी करता था। मोहित के बड़े भाई विजय वर्मा ने होटल कर्मचारी पर हत्या का आरोप लगाया है।विजय ने बताया कि वह मूलरूप से सीतापुर समनपुर माफी का रहने वाला है। भाई यहां सदर स्थित सारंग होटल में नौकरी करता था। दो दिन से भाई का फोन नहीं लग रहा था। इस पर रविवार सुबह होटल पहुंचे। भाई के बारे में जानकारी करने की कोशिश की तो होटल कर्मी जगन्नाथ गाली-गलौज करने लगा। उसने भाई के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। इसके बाद भाई की खोजबीन करता रहा।
देर शाम पता चला कि होटल से करीब एक किमी दूर रेलवे ट्रैक पर भाई का शव पड़ा था। वहां से जीआरपी चारबाग पहुंचा। भाई की फोटो देखकर शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां शव मिला। विजय ने बताया कि वह तहरीर लेकर कैंट थाने पहुंचा तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। विजय ने जगन्नाथ पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। घटनास्थल जीआरपी का क्षेत्र है।
सोर्स-jagran
Next Story