उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : अस्पताल के बाउंसरों पर लगा मारपीट का आरोप

Admin2
2 July 2022 3:00 PM IST
उत्तर प्रदेश : अस्पताल के बाउंसरों पर लगा मारपीट का आरोप
x

जनता से रिश्ता : वाराणसी। बीएचयू अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में शुक्रवार को पिता को दिखाने बीएचयू का पूर्व छात्र रोहित कुमार ने वहां तैनात बाउंसरों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रोहित का आरोप है कि बाउंसरों ने उसके साथ धक्का मुक्की की। विरोध करने पर वे पिटाई करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। बीएचयू के पूर्व छात्र रोहित ने परिसर में रहने वाले अपने परिचित छात्रों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे छात्रों ने बाउंसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। लंका पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर उन्हें शांत कराया।

न्यूरोलॉजी विभाग के सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण घटना की रिकार्डिंग नहीं हो पाई।
source-hindustan


Next Story