उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: तंत्र-मंत्र से करवा रहे थे बेटी के गुस्से का इलाज, तांत्रिक ने कर दिया कांड

Bharti Sahu 2
8 Aug 2024 12:30 PM IST
Uttar Pradesh:  तंत्र-मंत्र से करवा रहे थे बेटी के गुस्से का इलाज, तांत्रिक ने  कर दिया कांड
x
Uttar Pradesh: बरेली के फरीदपुर में अर्धरात्रि में पूजा के बहाने बुलाकर तांत्रिक ने छात्रा का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तांत्रिक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर तांत्रिक को गिरफ्तार कर छात्रा को कब्जे में ले लिया। गुरुवार को पुलिस तांत्रिक को जेल भेजेगी। परिवार ने बताया कि वो बेटी के इलाज के लिए उसे तांत्रिक के पास ले गए थे। फिर तांत्रिक ने उसे बहलाकर बहाने से अपने पास बुलाया और उसे अगवा कर ले गया। फरीदपुर के गांव के एक परिवार के लोग बीमार रहते थे। वह शाहजहांपुर की पुवायां के बुझिया गांव में पंकज नाम के तांत्रिक से इलाज को गए। जान पहचान के बाद तांत्रिक छह महीने पहले फरीदपुर के गांव में रहने लगा। गांव के तमाम लोग तांत्रिक के यहां इलाज को जाते थे। इसी गांव में एक सेवानिवृत शिक्षक की नातिन को अधिक गुस्सा आता था। वह 14 वर्ष की थी। छात्रा परिवार वालों के साथ तांत्रिक से तंत्र विद्या करा रही थी। मंगलवार को तांत्रिक ने रात में 12:00 बजे आने को कहा। छात्रा तांत्रिक के बताए अनुसार परिवार से छुपकर पहुंच गई। इसके बाद वह छात्रा का अपहरण कर ले गया। छात्रा को लापता देख परिवार तांत्रिक के यहां पहुंचा तो तांत्रिक भी गायब था। सूचना पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक का मोबाइल सर्विलांस पर लिया। उसकी लोकेशन पुवायां के बुधिया गांव में पाई गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तांत्रिक को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया। छात्रा ने बताया की तांत्रिक ने गुमराह करके उसे बुलाया। पता लगा कि उसकी शादी नहीं हुई थी। इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। तांत्रिक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
Next Story