उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: दूल्हे और बारातियों की हुई जमकर पिटाई,फिर पुलिस की मौजूदगी में हुए सात फेरे

Bharti Sahu 2
9 July 2024 10:35 AM IST
Uttar Pradesh: दूल्हे और बारातियों की हुई जमकर पिटाई,फिर पुलिस की मौजूदगी में हुए सात फेरे
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : घरातियों ने दूल्हे सहित बरातियों को लाठी-डंडे व बेल्टों से पीटकर दौड़ा दिया कई घंटे तक वैवाहिक समारोह की गतिविधियां बंद रहीं। बाद में देर शाम को पुलिस की मौजूदगी में फेरे हुए। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। सोमवार की दोपहर का है। गांव मोहम्मदपुर उर्फ सुल्तानठेर से मंगला के पुत्र तीर्थ की बारात हाईवे किनारे के गांव कुदैना चक में छुट‌्टन की बेटी के लिए गई थी। बारात चढ़ रही थी कि इस बीच डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में दूल्हे ने पहुंचकर विरोध किया तो गांव के लोगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। दूल्हे के साथ भी मारपीट गई घटना के दौरान दूल्हे व अन्य बरातियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई है। उधर, प्रकरण की जानकारी मिलते ही ब्रजघाट चाैकी व 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर शाम को दोनों पक्ष राजी हुए और फिर पुलिस की मौजूदगी में फेरे हुए।
Next Story