उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उत्कृष्ट एवं अभिनव कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को मिला प्रथम पुरस्कार

Ritisha Jaiswal
18 April 2022 4:05 PM GMT
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उत्कृष्ट एवं अभिनव कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को मिला  प्रथम पुरस्कार
x
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उत्कृष्ट एवं अभिनव कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार मिला है

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उत्कृष्ट एवं अभिनव कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार मिला है। प्रदेश को यह पुरस्कार गुजरात के सूरत में केन्द्रीय मंत्री आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय एवं पेट्रालियम व प्राकृतिक गैस हरदीप सिंह पुरी ने प्रदान किया।

सूरत में सोमवार से 20 अप्रैल तक चलने वाले चतुर्थ 'स्मार्ट सिटीज़ स्मार्ट अरबनाइजेशन-मिशन टू मूवमेंट' कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अलग-अलग द्वितीय राउंड के शहरों में देश के चुने गए 100 स्मार्ट शहरों में प्रथम स्थान पर आगरा स्मार्ट सिटी और तीसरे स्थान पर वाराणसी रहा।
स्मार्ट सिटी पुरस्कारों के अलग-अलग वर्गों में वाराणसी स्मार्ट सिटी को तीन, आगरा स्मार्ट सिटी को दो और सहारनपुर स्मार्ट सिटी को एक पुरस्कार मिला है। आगरा को इकॉनामी प्रोजेक्ट अवार्ड से तृतीय स्थान और माइक्रो स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स के निर्माण और सफल व उत्कृष्ट संचालन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
इसी तरह वाराणसी स्मार्ट सिटी को वाटर प्रोजेक्ट अवार्ड में अस्सी नदी के पर्यावरणीय पुनरुद्घार (इको- रेस्टोरेशन) के लिए पहला स्थान हासिल हुआ है। 'स्मार्ट सिटीज सिटी लीडरशिप अवार्ड' में वाराणसी स्मार्ट सिटी दूसरे नंबर पर काबिज हुआ है।
इनोवेटिव आइडिया अवार्ड कोविड इनोवेशन अवार्ड श्रेणी में वाराणसी व कल्याण डोम्बिवली को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। इसी श्रेणी के चौथे चक्र में चयनित स्मार्ट सिटीज में सहारनपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
भारत सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यूपी के 10 शहरों का चयन अलग-अलग राउंड में किया गया। प्रथम राउंड में लखनऊ, द्वितीय राउंड में कानपुर, आगरा, वाराणसी, तृतीय राउंड में प्रयागराज, अलीगढ़ और झांसी, चतुर्थ राउंड में बरेली, सहारनपुर और मुरादाबाद चुने गए। इन शहरों में स्मार्ट सिटी मिशन फंड के तहत 10,000 करोड़ के कुल 538 प्रोजेक्ट चयनित किए गए।
प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के नेतृत्व व मार्गदर्शन में केंद्रीय परियोजना के तहत चयनित स्मार्ट सिटी के अलावा शेष सात नगर निगमों में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्टेट स्मार्ट सिटी योजना लागू की गई। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इस मौके पर सभी पुरस्कृत शहरों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो विश्वास व्यक्त किया है। हम उस पर खरे उतरे हैं। इस पुरस्कार से प्रोत्साहन मिला है और उम्मीद है कि अगले पुरस्कारों की घोषणा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अन्य शहरों का नाम भी शामिल होगा।
अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे ने सभी पुरस्कृत स्मार्ट सिटीज को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की प्रेरणा, मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री के सतत् मार्गदर्शन में ही यह संभव हो सका है। हम इस प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
कार्यक्रम में मिशन निदेशक, स्मार्ट सिटी डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी व अलीगढ़ के मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी-नगर आयुक्त गौरांग राठी द्वारा राज्य का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया गया। वाराणसी, आगरा व सहारनपुर का पुरस्कार संबंधित स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त द्वारा प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में स्मार्ट सिटीज लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या व मथुरा और सभी स्मार्ट सिटी की टीम उपस्थित रही


Next Story