उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : प्‍यार में तकरार के बाद प्रेमिका का प्रेमी ने किया कत्ल

Admin2
29 Jun 2022 3:30 PM IST
उत्तर प्रदेश : प्‍यार में तकरार के बाद प्रेमिका का प्रेमी ने किया कत्ल
x

जनता से रिश्ता : यूपी के आजमगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को प्‍यार में तकरार के बाद कथि‍त प्रेमी द्वारा खूनी खेल खेले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के बातचीत बंद करने से गुस्‍साया लड़का उसके घर में घुस गया। उसने लड़की की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। घरवालों ने उसे दौड़ाया तो छत से कूद गया। इस दौरान बिजली के तारों की चपेट में आते हुए जमीन पर गिरकर वह भी बुरी तरह घायल हो गया।

दोनों को मंडलीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 20 साल के लड़के की गांव की ही एक लड़की से दोस्‍ती थी। इधर, दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लड़की ने लड़के से बात करना बंद कर दिया था। लड़की के परिवारवालों का कहना है कि लड़का बुधवार की सुबह करीब 10 बजे चाकू के साथ लड़की के घर में घुस गया। उसने लड़की की गर्दन पर वार कर दिया। घायल लड़की के शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए। उन्‍होंने लड़के को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा।इस दौरान उसने छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरते समय वह बिजली के तार से टकरा गया। लड़का बुरी तरह घायल है।लड़की भी चाकू के वार से जख्‍मी है। दोनों को मंडलीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया हैै।एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के केखिलाफ घर में घुस कर जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।source-hindustan


Next Story