उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : प्रेमिका को प्रेमी ने दी धमकी तो प्रेमिका ने खाया जहर

Admin2
25 Jun 2022 10:20 AM GMT
उत्तर प्रदेश : प्रेमिका को प्रेमी ने दी धमकी तो प्रेमिका ने खाया जहर
x

जनता से रिश्ता : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती ने महज इसलिए जहर पीकर जान दे दी क्योंकि उसका ब्वॉयफ्रेंड उससे रूठ गया था। युवती के प्रेमी ने उसे धमकी दी थी अगर उसने अपनी तस्वीर ना भेजी तो वो मर जाएगा। युवती ने पहले फोटो देने से मना कर दिया जिससे उसका प्रेमी रूठ गया। युवती फोन करती रही लेकिन उस शख्स ने फोन नहीं उठाया। लड़की को लगा लड़के ने कुछ कर लिया तो उसने भी जहर पी लिया।

मामला बरेली के इज्जतनगर पुलिस इलाके का है। जानकारी के मुताबिक बरेली कॉलेज में पढ़ने वाली युवती का बैंक में काम करने वाले युवक से अफेयर चल रहा था। दोनों घंटो एक दूसरे से फोन पर बात किया करते थे। गुरुवार को प्रेमी ने युवती से व्हाट्सएप पर उसकी फोटो मांगी। प्रेमिका ने फोटो देने से इनकार कर दिया।युवक बार बार फोटो की जिद करता रहा लेकिन लड़की मना करती रही। प्रेमी ने युवती से कहा कि वो उससे वीडियो कॉल पर बात करे। लड़की ने इसके लिए भी इनकार कर दिया। इसके बाद लड़ने कहा कि अगर उसने फोटो नहीं भेजी तो वो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे देगा। इसके बाद लड़के ने फोन काट दिया। लडकी ने करीब चालीस बार उसे फोन किया लेकिन युवक ने फोन नहीं उठाया। लड़की को लगा कि लड़का सचमुच ट्रेन के आगे कूद गया लिहाजा उसने भी अपनी जान देने का फैसला किया और जगह पी लिया।
शुक्रवार को ईलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस आरोपी युवक संचित अरोड़ा की तलाश में है।

सोर्स-hindustan

Next Story