उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: जंगल में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

Kajal Dubey
1 July 2022 9:05 AM GMT
उत्तर-प्रदेश: जंगल में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के कुसम्ही जंगल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि घूमने के बहाने किशोरी को लेकर गए दोस्त ने पहले दुष्कर्म किया। इसी बीच चार अन्य लोग आ गए और दोस्त को पीटकर भगा दिया। इसके बाद उन सबने दुष्कर्म किया।
खोराबार पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर दोस्त सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोस्त नाबालिग था, इस वजह से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया।
गोरखपुर पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी विशाल उर्फ भोलू ने किशोरी को अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। उसे धमकी दी थी कि इस नंबर पर संपर्क करना, नहीं तो जो घटना हुई है, उसकी जानकारी सबको हो जाएगी। इसी मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई है।
पहले भी जंगल में हो चुकी है इस तरह की वारदात
जंगल में इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी है। इसे देखते हुए ही बुढ़िया माई मंदिर के पास कुसम्ही जंगल में पुलिस पिकेट लगा दी गई थी। इसके बाद वहां पर वारदात कम हो गई, लेकिन अब सूबा बीट के पास इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। वहां स्कूल हैं, जहां से अक्सर छात्र-छात्राएं जंगल की ओर चले जाते हैं। छेड़खानी होती है। अब सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
28 जून 2017: देवर और छोटी बहन के साथ बुढ़िया माई मंदिर दर्शन करने आई महिला को तीन युवकों ने जंगल में खींचकर ले जाने की कोशिश की थी। विरोध करने पर देवर की पिटाई कर दी।
28 फरवरी 2017: बुढ़िया माई मंदिर में दर्शन के लिए आई लड़कियों से छेड़खानी की गई थी। विरोध करने पर ठेले वाले और पिता-पुत्र को मनबढ़ों ने पीट दिया।
3 नवंबर 2016: बुढ़िया माई दर्शन को आए मामा-भांजी को दरोगा-सिपाही बनकर बदमाशों ने रोक लिया था और उनकी पिटाई कर दी थी। गहने और तीन हजार रुपये भी लूटे गए थे।
5 सितंबर 2016: कुसम्ही जंगल गए राजघाट इलाके के दो युवकों और उनकी बहन के साथ घटना हुई थी। बदमाशों ने मोबाइल व नकदी लूटने के साथ ही युवती को जंगल में ले जाने की कोशिश की थी।
13 फरवरी 2016: कुसम्ही जंगल में प्रेमिका के साथ आए युवक की पिटाई कर बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। पर्स में पांच हजार रुपये थे। युवती से छेड़खानी भी की थी।
1 जनवरी 2016: दोस्त के साथ नए साल का जश्न मनाने आई की छात्रा की पिटाई कर बदमाशों ने मोबाइल और सोने की अंगूठी लूट ली थी। विरोध करने पर उसके प्रेमी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। बदमाशों ने छात्रा से छेड़खानी भी की थी।
Next Story