उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : टाइल्स कंपनी के महाप्रबंधक ने की नशे में फायरिंग, युवक घायल

Admin2
4 July 2022 7:15 AM GMT
उत्तर प्रदेश :  टाइल्स कंपनी के महाप्रबंधक ने की नशे में फायरिंग, युवक घायल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गाजीपुर गांव में रविवार देर रात करीब एक बजे टाइल्स कंपनी के महाप्रबंधक ने फायरिंग कर दी। वहां से गुजर रहे एक युवक को गोली लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक बच्चा बाल बाल बच गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर क़ब्ज़े में ले ली है। आरोपी का कहना है कि उसे कुत्ते ने दौड़ा लिया था इस पर उसने कुत्तों पर गोली चलायी थी। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक फायरिंग मे घायल सुमित गुप्ता को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान अमित शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दो राउंड फायरिंग हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन से चार राउंड फायरिंग हुई। जिससे दहशत फैल गई। डीसीपी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अमित शुक्ला कजारिया टाइल्स कंपनी में महाप्रबंधक है। उसने बताया कि दो

दिन पहले रात में उसे कुत्ते ने काट लिया था ।
रविवार रात को फिर एक कुत्ते को देख उसने फायरिंग कर दी थी। घायल सुमित चाट बेचता है।
source-hindustan


Next Story