- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: नदी में...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, एक अब भी लापता, तीन के मिले शव
Kajal Dubey
17 July 2022 10:23 AM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना इलाके में नदी में दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए चार किशोर अचानक डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तीन किशोरों का शव निकाला गया है। एक का पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य किशोर की तलाश जारी है। रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम कनरखी के पास बहने वाली गोबरहिया नदी में तीन बच्चों के शव दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने तीनों शवों को बाहर निकाला।
पुलिस काफी देर तक शिनाख्त करती रही जिसके बाद जानकारी मिली कि रामपुर मथुरा निवासी अमित (14), ललित (12) व श्यामसुंदर (11) रविवार सुबह रामपुर मथुरा के पास गोबरहिया नदी में नहाने गए थे। नहाते वक्त अचानक गहरे पानी मे चले गए। किशोरों को तैरना नहीं आता था। जिसके कारण गहरे वह पानी में डूब गए।
तीनों के शव कनरखी घाट के पास मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चौथा किशोर कौन डूबा था। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
Next Story