उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: घर के छत गिरने से नीचे दबकर पांच लोग हुए घायल, दो की हालत गंभीर

Kajal Dubey
21 July 2022 9:26 PM IST
उत्तर-प्रदेश: घर के छत गिरने से नीचे दबकर पांच लोग हुए घायल, दो की हालत गंभीर
x
पढ़े पूरी घटना
मुरादाबाद। उमरी सब्जीपुर गांव में एक निर्माणाधीन आवास की छत गिरने से पांच लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव निवासी झूंडा खेती किसानी का काम करते हैं। झूंडा का परिवार पत्नी ममता, बेटी डाली, नैना और बेटा आकाश गर्मी की वजह से बरामदे में सो रहे थे। गुरुवार तड़के लिंटर भराकर सो रहे परिवार के ऊपर गिर गया। लिंटर गिरते ही सो रहे लोगों में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर आ गए। मलबे में दबे घायलों को कड़ी मशक्‍कत के बाद बाहर निकाला जा सका। उसके बाद सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Next Story