- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : युवाओं...

रेप्रेसेंटेशनल purpose
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सरकार की अग्निपथ योजना का शुक्रवार को अलीगढ़ में जबर्दस्त विरोध किया गया। टप्पल, जट्टारी, इगलास और यमुना एक्सप्रेस वे पर उग्र प्रदर्शन करते हुए युवाओं ने परिवहन निगम की पांच बसों को फूंक दिया, वहीं पांच बसों में जमकर तोड़फोड की। सूचना पर पहुंचे एआरएम की टीम को भी प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा दिया। अधिकारियों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।शुक्रवार को युवा प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप अख्तियार कर लिया। टप्पल, जट्टारी, इगलास आदि स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने परिवहन निगम की बसों को फूंक दिया। परिवहन निगम की माने तो टप्पल में बुद्ध बिहार डिपो की दो, ग्रेटर नोयडा डिपो की दो और हरियाणा प्रदेश की एक बस को उपद्रवियों ने फूंक दिया। यही नहीं बुद्ध बिहार डिपो की दो, हाथरस डिपो, गढ़ डिपो की एक-एक बस में जमकर तोड़फोड़ की। रोडवेज ने एहतियातन बल्लभगढ़ व नोएडा की बसों के आवागमन को रोक दिया गया है।
सोर्स-hindustan