उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : फर्नीचर कारखाने में लगी आग

Admin2
17 Jun 2022 1:14 PM GMT
उत्तर प्रदेश : फर्नीचर कारखाने में लगी आग
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कृष्णानगर एलडीए कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर फर्नीचर कारखाने में आग लग गई। लपटें उठते देख फर्नीचर कारीगरों ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर कारीगर कारखाने से बाहर निकल आ गए थे। इस बीच दमकल कंट्रोल रूम पर भी सूचना दी गई। सरोजनीनगर और पीजीआई फायर स्टेशन से पहुंची टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया।

रिहायशी कॉलोनी में चल रहा था कारखाना
एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी स्थित मकान में आलमबाग श्रीनगर निवासी नन्दलाल का फर्नीचर कारखाना है। जहां शुक्रवार को मैनेजर केसी त्रिपाठी और छह मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर करीब 2.30 बजे फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगीं। कारीगर और मैनेजर ने आग को काबू करने का प्रयास किया था। काफी देर तक वह लोग कोशिश करते रहे, लेकिन आग फैलते हुए गोदाम तक पहुंच गई थी। जिससे गोदाम में रखा फर्नीचर, वार्निश और पेंट धूं-धूं कर जल रहा था। स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी थी। इस दौरान चारों तरफ काला धुंआ फैल गया था। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
सोर्स-livehindustan
Admin2

Admin2

    Next Story