उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पाद उपयोग करने पर लगेगा जुर्माना

Admin2
29 Jun 2022 10:12 AM GMT
उत्तर प्रदेश : सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पाद उपयोग करने पर लगेगा जुर्माना
x

जनता से रिश्ता : कानपुर समेत सूबे में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पाद प्रतिबंधित हो जाएंगे। शहर में इसे लेकर 29 जून से तीन जुलाई तक नगर निगम जागरूकता अभियान चलाएगा। चार जुलाई से इसके इस्तेमाल पर जुर्माना लगाया जाएगा। उत्पाद तैयार करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने मंगलवार नगर निगम मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।जागरूकता अभियान की शुरुआत बुधवार को सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से कुलपति प्रो. विनय पाठक द्वारा की जाएगी।नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। नगर निगम की टीम बाजारों और मेडिकल स्टोर से प्लास्टिक भी जब्त करेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि सितंबर 2021 में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया था। इसमें ईयरबड, बैलून, आइसक्रीम और कैंडी में लगी प्लास्टिक स्टिक भी शामिल थी। अब इसके उत्पादन को भी प्रतिबंधित किया जाएगा। 30 जून को पांडु नगर स्थित जवाहर पार्क में आयोजन होगा।

एक जुलाई को कारगिल पार्क में इको मेला लगेगा। दो जुलाई को गंगा किनारे पांच घाटों की सफाई होगी।
source-hindustan


Next Story