- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: आकाशीय...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे किसान, पति-पत्नी की मौके पर मौत
Kajal Dubey
29 Jun 2022 12:36 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
फतेहपुर जिले के बहुआ में खेतों पर मूंग की फसल तोड़ रहे किसान दंपती के ऊपर बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। किसान दंपती की मौत की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
ललौली थानाक्षेत्र के वाहिदपुर गांव निवासी किसान गोरेलाल कुशवाहा (42) पुत्र रामकुमार अपनी पत्नी सुनीता देवी (40) व बेटी अंजू देवी (15) के साथ अपने खेतों में मूंग की फसल तोड़ रहे थे। तभी तेज बरसात होने लगी और गरज के साथ बिजली खेतों में गिर गई।
जिससे किसान दंपती गोरेलाल कुशवाहा व उसकी पत्नी सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी अंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ग्रामीणों ने घायल अवस्था में बहुआ कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
Next Story