- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : ...

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : वक्त से पहले पड़ी भीषण गर्मी ने पहले गेहूं के दाने को सुखा दिया। अब बरखा रानी के रूठने से धान की फसल पर आफत मंडराने लगी है। मानसून की बारिश न होने से धान की रोपाई में देरी हो रही है। फसल तैयार है लेकिन बारिश के इंतजार में किसान बैठे हैं। कृषि विभाग की माने तों लखनऊ समेत आसपास के जिलों में अभी धान की रोपाई का समय नहीं निकला है। इसलिए किसानों के लिए थोड़ी राहत है।
उप निदेशक कृषि एके मिश्रा ने बताया कि राजधानी में किसानों की धान की नर्सरी तैयार है। सिंचाई की सुविधा (निजी ट्यूबवेल, नहर या सरकारी नलकूप) वाले किसानों ने तो रोपाई शुरू कर दी है। लखनऊ में 15 से लेकर 25 जुलाई तक रोपाई चलती है। इसलिए फिलहाल उत्पादन पर कोई विपरीत प्रभाव पड़ने के असर नहीं हैं। जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह बताते हैं कि राजधानी के ज्यादातर किसान लांग ड्यूरेशन वैराइटी के धान लगाते हैं। इसलिए अभी इंतजार कर सकते हैं।
source-hindustan
Next Story