- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश :लड़की की...

x
जनता से रिश्ता : लड़की की शादी तुड़वाने के लिए शोहदे ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता के साथ शादी का फर्जी हलफनामा भी बनवा लिया। पांच लाख रुपये न देने पर शोहदा पीड़िता और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस सेल की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है।
पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी तय है। वर्ष 2013 में वह चाचा के घर प्रयागराज गई थी। वहां घर पर ट्यूशन पढ़ने आने वाले प्रयागराज के हड़िया इब्राहिमपुर निवासी सुधीर सिंह से जान पहचान हुई थी। बीते करीब एक सप्ताह से सुधीर बदल-बदल कर कई नंबरों से फोन कर उसे धमका रहा है। आरोपित ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दी।
सोर्स-hindustan
Next Story