- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: फैक्ट...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: फैक्ट चेकर जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, सीतापुर कोर्ट में किया गया था पेश
Kajal Dubey
7 July 2022 4:24 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें गुरुवार को सीतापुर कोर्ट में पेश किया गया था। उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया गया है।
जुबैर को खैराबाद के महंत बजरंग मुनि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को दिल्ली से सीतापुर जिला न्यायालय लाया गया था।इस मामले में एक हिंदूवादी संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान शरन ने खैराबाद थाने में बीते जून में केस दर्ज कराया था।
इसमें आरोप था कि जुबैर ने महंत को सिर्फ इसलिए गलत कहा, ताकि धार्मिक भावनाएं भड़क जाएं। मामले में खैराबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। जुबैर को कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के साथ अन्य कई मामले दर्ज हैं।
Next Story