उत्तर प्रदेश

मिर्ज़ापुर के जंगलों में बढ़ रहा अतिक्रमण का दायरा, वन विभाग की निगरानी हो रही फेल

jantaserishta.com
23 Oct 2026 3:53 PM IST
मिर्ज़ापुर के जंगलों में बढ़ रहा अतिक्रमण का दायरा, वन विभाग की निगरानी हो रही फेल
x
एसडी गिरि, मीरजापुर। कभी यूपी के सर्वाधिक घने और हरे-भरे जंगलों से समृद्ध रहने वाले मिर्ज़ापुर जिले के जंगलों में बढ़ते अतिक्रमण और कंक्रीट की दिवारों ने इसे समाप्त कर इसके वजूद को बचाएं रखने के वन विभाग के प्रयास पर सवाल खड़े किए हैं।
जिले के हलिया, ड्रमंडगंज और मड़िहान वन क्षेत्र के जंगलों में कथित अवैध कटान से हरियाली पर संकट गहराने लगा है। मड़िहान वन रेंज कोदवारी, पतार, सरसों और झरी नगरी समेत कई बीटों में खेती के लिए बेशकीमती पेड़ों की कटाई किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि करीब 250 बीघा वनभूमि की हरियाली उजाड़कर जमीन को खेती योग्य बनाया जा रहा है। कभी घने पेड़ों और वन्यजीवों की मौजूदगी से गुलजार रहने वाले जंगलों में पेड़ों की कथित कटाई से पर्यावरण और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इतने बड़े क्षेत्र में कटान की शिकायतों के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों के कथित दबाव और विभागीय अनदेखी के आरोपों की भी जांच जरूरी है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी मड़िहान डीएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि विभागीय अधिकारीयों का यह रटा-रटाया जवाब हर बार यही होता है, जो अक्सर सुनने में आया है। वहीं दूसरी ओर हलिया और ड्रमंडगंज वन रेंज में भी हरे पेड़ों की कटाई के साथ वन भूमि में खेती की जा रही है। दो दिन पहले खानापूर्ति के तौर पर ड्रमंडगंज वन रेंज में एक ट्रैक्टर को पकड़कर कर्तव्यों की इतिश्री जरुर कर ली गई है, लेकिन गौर करें तो आज भी व्यापक पैमाने पर वन भूमि पर कब्जा कर अतिक्रमण करंनेके साथ हरियाली को समूल नष्ट किया जा रहा है जिसकी ओर से महकमा आंखें मूंदे हुए पड़ा हुआ है।
मिटते जंगल, भटकते जंगली वन्यजीव
मिर्ज़ापुर जिले में धड़ल्ले के साथ जंगल और पहाड़ सहित हरियाली समाप्त किए जाने का असर सिर्फ पर्यावरण संतुलन पर ही असर नहीं डाल रहा है बल्कि जंगलों में रहते हुए दुर्लभ वन्य जीवों को भी आशियाना उजड़ने के साथ भोजन-पानी के लिए भटकते हुए देखा जा सकता है। बताते चलें कि मड़िहान और सुकृत वन रेंज भालू, हिरन सांभर सहित कई दुर्लभ वन्य जीवों से पटा रहा है कालांतर में जंगलों के नष्ट होने से इनके समक्ष जीवन बचाने की चुनौती पूर्ण स्थित उत्पन्न हुई है। यहीं हाल हलिया और ड्रमंडगंज वन रेंज का भी हो चला है जहां से दुर्लभ वन्य जीवों का घरौंदा उजड़ता जा रहा है। लकड़ी माफियाओं से लेकर शिकारी तो इनके जान के दुश्मन बने ही हैं, वन विभाग भी इनके संरक्षण को लेकर गंभीर नहीं दिखाई देता है। पिछले दिनों राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र के एक गांव में सांभर भटकते हुए आबादी की ओर आ गया था जिसे बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे कर सौंप दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story