उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: शराब के नशे में बेटे ने ईंट से कूंचकर पिता को मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम

Kajal Dubey
7 July 2022 6:59 PM IST
उत्तर-प्रदेश: शराब के नशे में बेटे ने ईंट से कूंचकर पिता को मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम
x
पढ़े पूरी खबर
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन में गुरुवार दोपहर शराब के नशे में जगदंबा सिंह ने अपने पिता गिरजेश (75) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंच कर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने जांच पड़ताल की।
घटना के समय घर में छोटे बच्चे थे। तभी शराब के नशे में घर पहुंचे जगदंबा ने पिता के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह बेहोश होकर वहीं कमरे में गिर गए। इसके बाद पुत्र ने ईंट से कई बार वार कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
Next Story