उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : शराबी बेटे ने की माँ की हत्या

Admin2
18 July 2022 11:18 AM GMT
उत्तर प्रदेश : शराबी बेटे ने की माँ की हत्या
x
रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : यूपी के संतकबीरनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। एक शराब ने यहां मां से मामूली विवाद के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्‍हें मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आराम से सोने चला गया।

मामला संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के एकला शुक्ल गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात नशे में धुत एक शराबी बेटे ने मां की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। रविवार की सुबह मामले की जानकारी हुई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।आसपास के लोगों के अनुसार गांव निवासी प्रमोद उर्फ बैजनाथ शुक्ल पुत्र स्वर्गीय प्रमोद शराब पीने का आदती है। शनिवार की देर रात नशे में वह घर आया। उसका मां विमला देवी (70) से किसी बात पर विवाद हो गया। मां की बात पर प्रमोद ने आपा खो दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद सोने चला गया। रविवार सुबह घटना के बारे में लोगों को जानकारी हुई। लोगों का कहना है कि आए दिन वह शराब के नशे में घर पर मारपीट करता रहता था।
source-hindustan


Next Story