उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh:डबल मर्डर से गांव में मचा हड़कंप

Bharti Sahu 2
9 July 2024 1:51 AM GMT
Uttar Pradesh:डबल मर्डर से गांव में मचा हड़कंप
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश :उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में गोड़यिन खेड़ा में सोमवार तड़के एक युवक ने साथियों के साथ पड़ोसी के घर मे घुसकर फायरिंग की और गड़ासे से परिजनों पर हमला किया। इस घटना में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं पति व बेटी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी युवक ने गांव के बाहर जाकर खुद को भी गोली मार ली।है।
ग्रामीणों में चर्चा है कि आरोपी मृतक का महिला मृतक की बेटी से प्रेम प्रसंग था। बीते वर्ष मृतक महिला द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में युवक जेल भी गया था, और लगभग दो माह पहले जेल से छूट कर आया था। मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल पूरी होने के बाद घटना स्पष्ट करने की बात कही है। इस मामले में एएसपी ने बताया सोमवार सुबह समय करीब साढ़े तीन बजे थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्रतर्गत ग्राम गोड़यिन खेड़ा मे फायरिंग में फूलकुमारी (48), पुत्तीलाल (53) व दो अन्य घायल हो गये थे जिन्हें थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा सीएचसी फतेहपुर चौरासी ले जाया गया। जहाँ पर फलकुमारी उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों द्वारा पड़ोस के ही रहने वाले युवक पर फायरिंग के आरोप लगाये गये हैं। ग्रामीणो द्वारा बताया गया आरोपी उपरोक्त का शव गांव से कुछ ही दूरी पर मिला है। जिसके पास एक तमंचा पड़ा हुआ है। जानकारी अनुसार युवक ने घटना को अंजाम देने के उपरांत स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Next Story