उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : श्मशान घाट का गेट लगाने को लेकर विवाद, 12 लोगो के खिलाफ केस दर्ज

Sanjna Verma
6 Jun 2024 1:15 PM IST
Uttar Pradesh : श्मशान घाट का गेट लगाने को लेकर विवाद, 12 लोगो के खिलाफ केस दर्ज
x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र में juneidpurगांव और झालड़ा गांव के ग्रामीणों के बीच श्मशान घाट का गेट लगाने को लेकर विवाद होने के बाद 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।दनकौर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि झालड़ा गांव के दाह संस्कार स्थल पर झालड़ा और जुनेदपुर के काफी लोग इकट्ठा हैं और उनमें विवाद हो रहा है।उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर वहां पर पुलिस बल भेजा गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण झालड़ा गांव के दाह संस्कार स्थल की दीवार और गेट का निर्माण करवा रहा है।लेकिन juneidpurगांव के लोगों का कहना है कि चूंकि शमशान झालड़ा गांव का है अतः गेट उसी गांव की तरफ खोला जाना चाहिए, और उनकी तरफ गेट खोले जाने से उन्हें काफी असुविधा होगी।थाना प्रभारी ने बताया कि झालड़ा गांव के लोगों का आरोप है कि जुनेदपुर गांव के लोगों ने शमशान घाट की दीवार को गिरा दिया हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Next Story