- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : ...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : राजेंद्र प्रसाद पांडेय के अमृत जन्मोत्सव पर 25 और 26 जून को साहित्य पर होगा विमर्श
Admin2
23 Jun 2022 10:17 AM GMT

x
जनता से रिश्ता : कवि-कथाकार और चिंतक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पांडेय के अमृत जन्मोत्सव पर 25 और 26 जून को डॉ. राजेंद्र प्रसाद पांडेय स्मृति समारोह होगा। रथयात्रा स्थित कन्हैयालाल मोतीवाला स्मृति भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में देश के पद्मश्री अभिराज राजेंद्र मिश्र, विभूति नारायण राय, अच्युतानंद मिश्र, ऊषा किरण खान, नासिरा शर्मा समेत कई विद्वान और चिंतक भाग लेंगे। इस दौरान सर्जकों का सम्मान भी किया जाएगा। डॉक्टर पांडेय की दो कृतियों का लोकार्पण भी होगा।
पराड़कर स्मृति भवन में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नांदी सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. शशिकला पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिनों में चार सत्रों में स्मृति समारोह होगा। इस दौरान हिन्दी और संस्कृत साहित्य के विविध पक्षों पर विचार-विमर्श होगा।
सोर्स-hindustan
Next Story