- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश :...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : हरिद्वार पहुंचने वाले करोड़ों कांवड़ियों के स्वागत के लिए धर्मनगरी तैयार
Admin2
14 July 2022 5:47 AM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कांवड़ यात्रा गुरुवार से विधिवत शुरू हो जाएगी। विभिन्न प्रदेशों से हरिद्वार पहुंचने वाले करोड़ों कांवड़ियों के स्वागत के लिए धर्मनगरी तैयार है। काफी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंच भी चुके हैं। इस बीच कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी में अलर्ट किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासतौर पर कड़ी निगरानी की जा रही है। कांवड़ यात्रा के तीन मार्गों पर हेलीकॉप्टर से नजर रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा के साथ ही सावन महीने की भी शुरुआत हो रही है। गुरुवार रात से ट्रैफिक प्लान भी लागू कर दिया जाएगा। हाईवे पर भारी वाहन दिन के समय बंद कर दिए जाएंगे।
source-hindustan
Next Story