उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : डिप्टी सीएम ने मोदी पर साधा निशाना

Admin2
20 Jun 2022 3:09 PM GMT
उत्तर प्रदेश : डिप्टी सीएम ने मोदी पर साधा निशाना
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : डिप्टी सीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब देश की कमान संभाली तो देश के हालात ठीक नहीं थे। भ्रष्टाचार व घोटाले का बोलबाला था। टू जी स्पेक्ट्रम व कोयला घोटाला हुआ। सेना के मकान के धन में भी बंदरबाट हुआ था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कमान संभालते ही स्थितियां बदल गईं। देश विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। आजादी के बाद कांग्रेस व अन्य सरकारों ने कश्मीर मुद्दे पर कुछ नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 समाप्त कर इतिहास रच दिया। गरीबों का जीरो बैलेंस पर जनधन खाता खुलवाया गया तो विपक्षी आलोचना कर रहे थे। लेकिन कोरोना काल में इस खाते की अहमियत समझ में आ गई। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा शासनकाल में अराजकतत्व हावी थे। भाजपा सरकार आने पर गुंडे-मवाली या तो प्रदेश छोड़कर चले गए या जेल में हैं।

उप मुख्यमंत्री ने स्वायल हेल्थ कार्ड, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चाबी व चेक दिया। विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। गोदभराई व अन्नप्राशन की रस्म भी पूरी की।

सोर्स-hindustan

Next Story