उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बलिया घटना पर जताया दुख

SHIDDHANT
3 May 2026 9:49 PM IST
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बलिया घटना पर जताया दुख
x
Baliya बलिया: यूपी के बलिया में गंगा नदी में नहाते समय 4 लोग डूब गए, जबकि नाविकों ने दो लोगों को बचा लिया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बलिया घटना पर शोक प्रकट किया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल माीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि मुझे बलिया जिले के श्रीरामपुर घाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मौत की बहुत दुखद खबर मिली है। मेरी गहरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं भगवान श्रीहरि से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और दुखी परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि जनपद बलिया में नदी के घाट पर सेल्फी एवं रील बनाते समय हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। यह हादसा बलिया जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट पर हुआ। मुंडन संस्कार के लिए लोग गंगा घाट पहुंचे थे। गंगा नदी में नहाते समय 6 युवक और युवती अचानक पानी में डूब गए। इससे घाट पर अफरातफरी मच गई।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। हालांकि, तब तक
कुछ
नाविकों ने नदी में डूबे एक युवक और एक युवती को बचा लिया। 4 लोगों को कोई पता नहीं चल पाया। बलिया की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध जलाशय में डूबने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। बरगी डैम में 30 अप्रैल को हादसा हुआ। यहां तेज हवाओं के चलते एक क्रूज जलाशय में डूब गया, और साथ ही, उसमें सवार लोग भी पानी में डूब गए थे।
Next Story