- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : डेंगू...

x
जनता से रिश्ता :पूर्वी उत्तर प्रदेश में डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिले के सरकारी अस्पतालों में डेंगू के अब तक 13 मरीज भर्ती हो चुके हैं।इसमें ज्यादातर बिहार और मंडल के दूसरे जिलों के हैं।बीआरडी और जिला अस्पताल की जांच में मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे इंसेफेलाइटिस के तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें दो मासूम बिहार के हैं। जबकि पांच साल की एक मासूम गगहा की रहने वाली है।
इसके अलावा बीआरडी में भर्ती देवरिया के चार, बिहार के पांच और कुशीनगर व संतकबीर नगर के एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।
source-hindustan
Next Story