- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : आपातकाल...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : आपातकाल में जेल जाकर यातनाऐं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों का किया गया सम्मानित
Admin2
26 Jun 2022 6:27 AM GMT

x
जनता से रिश्ता : देश में आपातकाल के सैंतालीस साल पूरे होने के मौके पर आपातकाल में जेल जाकर यातनाऐं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कहा गया कि आपातकाल के काले दिन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र की हत्या कर लोगों पर जुल्म किये गये।
शुनिवार को तहसील रोड स्थित लोकतंत्र सेनानी परीक्षित कुमार के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने लोकतंत्र सेनानी चौधरी महीपाल सिंह व परीक्षित कुमार का सम्मान किया। चौधरी महीपाल सिंह ने बताया कि इमरजेंसी के विरोध में उनके अलावा विजयप्रकाश त्यागी,संतवीर सिंह व कृष्णोतार गुप्ता ने गिरफ्तारी दी थी। इसके बाद परीक्षित कुमार सहित कई लोग जेल गये। डा. अरविंद गुप्ता व विनय गुप्ता ने आपातकाल को काला कानून बताते हुऐ कहा तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंद्रा गांधी ने आपातकाल लगाकर विपक्षी नेताओं को जेल में बंद कर दिया था।
संजय सांख्यधर ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या कर प्रेस पर सेंसर शिप लगा दी गई थी। 25 जून हमेशा काला दिवस के रुप में जाना जायेगा।
सोर्स-hindustan
Next Story