- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: पुलिस की...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: पुलिस की निगरानी में रह रहे ऊंट की मौत
Kajal Dubey
24 July 2022 2:16 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
वाराणसी के रामनगर में तस्करों से बचाए गए 16 ऊंटों में से एक की मौत रविवार सुबह हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ऊंट को दफन कर दिया गया। तस्करों से बचाए गए इन ऊंटों को राजस्थान के सिरोही पहुंचाना था। एसीजेएम की कोर्ट ने ऊंटों को राजस्थान पहुंचाने का आदेश जिलाधिकारी को दिया है।
ऊंटों की अभिरक्षा हासिल करने वाली सफदरगंज नई दिल्ली की संस्था गौ ज्ञान फाउंडेशन से जुड़े लोगों के अनुसार ऊंटों को अब तक राजस्थान नहीं भेजा जा सका है। मामला अदालत में भी चल रहा है। गौ फाउंडेशन संस्था ने ऊंट लदे वाहन को 27 जून को रामनगर के भीटी में पकड़वाया था।
कुर्बानी के लिए ऊंटों को ले जाया जा रहा था पश्चिम बंगाल
बरामद ऊंट कुर्बानी के लिए बागपत से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। तब से ऊंटों को रामनगर भीटी स्थित एक अहाते में रखा गया है। ऊंटों के चारा पानी का इंतजाम रामनगर थाना की ओर से किया जा रहा है। इस केस में सुनवाई करते हुए एसीजेएम प्रथम नितेश कुमार सिन्हा की अदालत ने सात जुलाई ऊंटों को राजस्थान के सिरोही भेजे जाने का आदेश जिलाधिकारी को दिया। मगर अबतक ऊटों को नहीं भेजा जा सका।
इस पर जिलाधिकारी के खिलाफ अदालत में अवमानना नोटिस भी दाखिल की गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम नितेश कुमार सिन्हा कोर्ट ने डीएम से 26 जुलाई तक स्पष्टीकरण तलब किया है। कोर्ट ने कहा कि बीते सात जुलाई के आदेश के क्रम में 16 ऊंटों को पीपुल ऑफ एनिमल केयर सेंटर हॉस्पिटल सिरोही राजस्थान भेजने के आदेश के अनुपालन में परिवहन की क्या कार्यवाही की गई, यदि नहीं किया तब क्यों नहीं किया गया।
अदालत में गौ ज्ञान फाउंडेशन की तरफ से अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने अवमानना आवेदन देकर कहा था कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक डीएम ने परिवहन की अभी तक व्यवस्था नहीं की, जो पशु क्रूरता अधिनियम और कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।
Next Story