उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: संदिग्ध हाल में युवक की कमरे में मिली शव

Kajal Dubey
4 July 2022 10:19 PM IST
उत्तर-प्रदेश: संदिग्ध हाल में युवक की कमरे में मिली शव
x
पढ़े पूरी खबर
वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के तुलसीपुर में सोमवार की सुबह 29 वर्षीय ब्रजेश सिंह की संदिग्ध हाल में मौत हो गई है। ब्रजेश घर में अकेले रहता था। घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोस का एक व्यक्ति उसके घर गया। देखा तो कमरे में ब्रजेश की लाश पड़ी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम से कमरे की जांच कराई। मौके से इंजेक्शन मिला है। चौकी प्रभारी ने बताया ब्रजेश की शादी नहीं हुई थी और वह औरंगाबाद में एक नेलपॉलिश बनाने की फैक्ट्री में कार्य करता था। पोस्टामार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Next Story