- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: दिनदहाड़े...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: दिनदहाड़े हत्या; घर में घुसकर बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या
Kajal Dubey
4 July 2022 2:39 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
शिवपुर थाना क्षेत्र के शास्त्री धाम कॉलोनी में सोमवार सुबह 70 वर्षीय बालचंद चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। बालचंद भतीजे महेश की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से आए थे। शादी सोमवार को ही थी। मृतक की पत्नी ने जेठ हरिश्चंद्र के बड़े बेटे सुरेश के दो पुत्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक वारदात संपत्ति विवाद में हुई है।
बालचंद की मुंबई में जूस की तीन दुकानें हैं। बालचंद को कोई संतान नहीं थी। इसलिए वह बड़े भाई हरिश्चंद्र के छोटे पुत्र महेश को अपने साथ रखते थे। सोमवार को महेश की शादी होनेवाली। इसी शादी में शामिल होने के लिए वह मुंबई से आए थे। शिवपुर के अष्टभुजी मंदिर में सोमवार को दोपहर के वक्त शादी होनी थी। इसके पहले सुबह 9.30 बजे दो बाइक से चार लोग उनके घर आए और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही बालचंद्र ने गेट खोला हमलावरों ने उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं। परिवार के लोग फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। खून से लतपथ बालचंद्र को लेकर अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं।
बालचंद की पत्नी चम्पा देवी ने बताया कि अस्पताल ले जाने के पूर्व उनके पति ने पड़ोसी सुनील सिंह के हाथ पर हमलावर का नाम अखिलेश लिखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज की जांच की तो वारदात के बाद भाग रहे युवकों में एक की पहचान अखिलेख के रूप में हुई। चंपा का आरोप है कि उनके जेठ के पोते अखिलेश और सोनू ने ही दो साथियों साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। चम्पा देवी का कहना है कि जेठ के बड़ा बेटा सुरेश उनकी संपत्ति में हिस्सा मांगता है। जबकि बालचंद ने सुरेश के छोटे भाई महेश को अपने साथ रखा था। इस बात से सुरेश के दोनों बेटे बालचंद से रंजिश रखते थे।
बालचंद्र ने की थी दो शादी
बालचंद्र ने दो शादियां की थी। सरस्वती और चंप्पा देवी इनकी पत्नी हैं। सरस्वती मुंबई में रहती हैं। वहीं चंप्पा बनारस में ही रहती हैं। दोनों बीवियों से उन्हें कोई संतान नहीं थी। इसी कारण वह भतीजे महेश को अपने पास रखे थे।
प्रारंभिक जांच में घटना की वजह संपत्ति विवाद सामने आया है। पुलिस टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
Next Story