- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Uttar Pradesh: चौथे...
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh: चौथे सोमवार विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
Bharti Sahu 2
12 Aug 2024 12:17 PM IST

x
Uttar Pradesh: आज सावन के चौथे सोमवार को काशी विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा के रुद्राक्ष को शिवभक्तों में वितरित किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से शिवभक्तों का रेड कार्पेट पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रविवार को आधी रात के बाद से ही शिवभक्तों की कतार मंदिर में लग गई थी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने सावन के चौथे सोमवार को दर्शन पूजन और श्रृंगार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बाबा विश्वनाथ की शयन आरती के पहले से ही शिवभक्त और कांवड़िये बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होने लगे थे। मध्यरात्रि के बाद एक कतार गोदौलिया से आगे निकल चुकी थी और दूसरी ओर की कतार तो चौक थाने से। भक्तों ने एक-एक करके बाबा का दर्शन-पूजन किया।
काशी विश्वनाथ धाम के साथ-साथ काशी के मंदिरों और शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने बाबा का दुग्धाभिषेक किया और जल चढ़ाया। चारों तरफ भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे थे।
TagsUttar Pradeshचौथेसोमवारविश्वनाथ धामभक्तोंजनसैलाब Uttar PradeshfourthMondayVishwanath Dhamdevoteescrowd जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





